ब्रेकिंग
दुर्ग में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, दोषी आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा छत्तीसगढ़ी कलाकारों से फिर बदसलूकी का आरोप! ‘तोर मयारू मोर मयारू’ टीम ने अप्सरा टॉकीज पर उठाए सवाल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग जिला ठेठवार यादव समाज का सम्पन्न हुवा रंग पंचमी होली मिलन का आयोजन

दुर्ग। दुर्ग जिला ठेठवार यादव महासभा (दुर्ग नगर) द्वारा रविवार 8 मार्च 2026 को राजीव नगर स्थित यादव ठेठवार सामुदायिक भवन में होली मिलन समारोह एवं कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

रंग पंचमी के शुभ अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत यदुकुल शिरोमणि भगवान राधे-कृष्ण की पूजा-अर्चना से की गई। इसके बाद पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वार्षिक अधिवेशन की समीक्षा भी की गई।

बैठक में कोषाध्यक्ष दुष्यंत यादव ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। वहीं समाज के अध्यक्ष मुकेश यादव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में आगामी अगस्त माह में विशाल रक्तदान शिविर और हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित करने को लेकर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में गुरुजी कलीराम यादव, भुनेश्वर यादव, जनक यादव, गैंदलाल यादव, बृजराज यादव, अशोक यादव, शिव प्रसाद यादव, होमलाल यादव, रमेश यादव, सतीश कुमार यादव, राधेलाल यादव, संजय यादव, करण यादव, महेश ठेठवार, आशीष यादव, ऋषि यादव, गुड्डू यादव, तिलक यादव, अनंत यादव, गोविंदा लखन यादव (कार्यकारी अध्यक्ष), कमलेश यादव, जगेश यादव, मोहन यादव, अनिल यादव, धन्ना यादव, यशवंत यादव, नीरज यादव, सुरेंद्र यादव, गुलशन यादव, अनिल कुमार यादव, प्रीतबर यादव, नरेश यादव, अनिकेत यादव, ताम्रध्वज यादव, गजेंद्र यादव, विकास यादव, बिट्टू यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button