ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा में बैठी महिला का हाथ कटा

जबलपुर। ई रिक्शा में सवार होकर जा रही महिला के बगल से निकले वाहन से हाथ टकरा गया। टक्कर से महिला का हाथ कटकर गिर गया। घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। कटा हाथ सड़क पर स्थानीय पार्षद ने देखा तो पुलिस को खबर की। जिसके बाद पुलिस ने कटे हाथ को महिला मरीज के पास अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टर्स उसे जोड़ने की कोशिश कर रहे है।

महिला के साथ उसकी बहन भी थी

गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि पनागर निवासी नीतू पटेल अपने दो बच्चों के साथ गुरुवार को शहर आई थी। वह आटो से ग्वारीघाट गई। वहां से दोपहर में वह लौटी। वह ई रिक्शा में सवार थी। उसके साथ उसकी बहन भी थी। नीतू का हाथ ई रिक्शा से बाहर निकला था।

नीतू का हाथ कोहनी से कट गया

गोहलपुर के पास पहुंचे ही थे कि बाजू से एक वाहन निकला। वह वाहन सीधे नीतू की कोहनी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीतू का हाथ कोहनी से कट गया। खून से लथपथ नीतू को बहन अस्पताल लेकर रवाना हुई, इस दौरान उसका कटा हुआ हाथ वहीं गिर गया।

अस्पताल में पता चला कि कटा हाथ है ही नहीं

नीतू अस्पताल पहुंची, तो पता चला कि कटा हुआ हाथ है ही नहीं। इधर इसी दौरान स्थानीय पार्षद शफीक हीरा की नजर सड़क किनारे पड़े कटे हाथ पर पड़ी। उन्होने इसकी सूचना गोहलपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की, तो पता चला कि हाथ नीतू का है। जिसके बाद पुलिस ने हाथ को अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button