ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

बीएसपी प्लांट से चोरी की साजिश नाकाम, फर्जी गेटपास के जरिये की जा रही थी कॉपर स्क्रैप की तस्करी — पांच आरोपी गिरफ्तार

भिलाई |  थाना भिलाई भट्टी पुलिस ने भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से कॉपर स्क्रैप चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम कसने के लिए की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने चोरी की साजिश रचने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना दिनांक 31 मई 2025 की सुबह 6:15 बजे की है, जब हुंडई कार (क्रमांक CG 07 CY 1564) बोरिया गेट से बाहर निकल रही थी। CISF बल द्वारा वाहन की गहन जांच में पाया गया कि चालक शिवम यादव ने किसी अन्य व्यक्ति के नाम का कूटरचित गेटपास तैयार कर संयंत्र में प्रवेश किया था।

शिवम यादव ने अपने साथी मनोज कुमार वर्मा के साथ मिलकर यह योजना रची थी। आरोपी संयंत्र के अंदर कोक ओवन-सीसीडी क्षेत्र से लगभग 240 किलोग्राम कॉपर केबल स्क्रैप चोरी कर कार में बनी गुप्त कैविटी में छिपाकर बाहर ले जा रहा था।

पकड़े जाने पर आरोपी से चोरी किया गया माल, जिसकी कीमत लगभग ₹1,32,000 आंकी गई है, घटना में प्रयुक्त वाहन और फर्जी गेटपास जब्त किया गया।

जांच के दौरान मामले में अन्य आरोपी —

आकाश कुहीकर,

सचिन माणीकराव पौनीकर,

एस. अनिल,

कैलाश ताम्रकार —
की संलिप्तता सामने आई।

आरोपियों ने एक बीएसपी कर्मचारी के वास्तविक गेटपास को मोबाइल के जरिए एडिट कर उसमें अपने फोटो लगाकर नकली गेटपास तैयार किया था। चोरी किए गए स्क्रैप को कैलाश ताम्रकार की बर्तन दुकान में खपाने की योजना थी।

पुलिस ने सभी आरोपियों से फर्जी गेटपास, मोबाइल फोन, स्क्रैप सामग्री व अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इस सफल कार्रवाई में थाना भिलाई भट्टी के निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि भारत चौधरी, आरक्षक विश्वजीत सिंह, हीरेश साहू, युगल देवांगन और अमित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button