ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग में वरिष्ठ आरक्षकों के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भिलाई |  पुलिस कंट्रोल रूम, भिलाई में आज वरिष्ठ आरक्षकों के लिए नवीन कानून एवं लघु अधिनियम के मामलों की विवेचना हेतु पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम सत्र शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ  रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज एवं  विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग ने संयुक्त रूप से किया।

रामगोपाल गर्ग ने वरिष्ठ आरक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपराध की विवेचना में एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ सच्चाई की खोज और वास्तविक अपराधी को न्यायालय में सजा दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विवेचना आरोपी के दृष्टिकोण से भी होनी चाहिए और कोर्ट में पूछे जाने वाले सवालों को ध्यान में रखकर कार्यवाही करनी चाहिए।

वहीं,  विजय अग्रवाल ने विवेचना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एक कुशल विवेचक बनने के लिए सत्य की खोज आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल तकनीकी बारीकियों को सीखने एवं सही दस्तावेजीकरण पर जोर दिया, जिससे न्यायालय में अभियुक्त को सजा दिलाने में सहायता मिले।

प्रशिक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक  चन्द्रप्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक  नीलकण्ठ वर्मा के साथ 44 वरिष्ठ आरक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button