ब्रेकिंग
सच दबाने की साजिश के खिलाफ पत्रकारों का आक्रोश: एबीपीएसएस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन 1200 विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, डीएवी स्कूल में चला ‘स्वच्छ पाठशाला’ अभियान राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : विजय बघेल सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक... 4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन
छत्तीसगढ़

सीजी सुपर फास्ट न्यूज चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मंगलवार को राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक उत्साह के साथ मनाया गया। बोरसी स्थित मीनाक्षी नगर के चंद्राकर भवन में आयोजित शुभकामना समारोह में सुबह से ही जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और समर्थकों का तांता लगा रहा।

जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं। कई कार्यकर्ता रैली के रूप में समारोह स्थल पहुंचे और नारेबाजी के बीच सुरेंद्र कौशिक का स्वागत करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दुर्ग शहर के पांचों भाजपा मंडलों में भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए सुरेंद्र कौशिक ने सिविल लाइन, कसारीडीह स्थित मां सतरूपा शीतला मंदिर परिसर में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी बताया।

समारोह की विशेष बात यह रही कि इसमें सत्ता और विपक्ष दोनों दलों के नेताओं की उपस्थिति देखने को मिली। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, प्रदेश भाजपा मंत्री जितेंद्र वर्मा सहित पूर्व विधायक अरुण वोरा एवं कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी पहुंचकर सुरेंद्र कौशिक को जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं तथा कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री विनोद अरोरा, दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह परिहार, अशोक राठी, मनोज सोनी, राकेश सेन, ध्रुव सचदेव, निलेश अग्रवाल, संतोष सोनी, नितेश साहू, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, सैय्यद आसिफ खान, सरिता चंद्राकर, रोमनाथ साहू, विनोद चंद्राकर, अजय तिवारी, पोषण साहू, गौरव शर्मा, भारतेंदु गौतम, अरुण सिंह, कमलेश फेकर, विनायक नातू, चंद्रिका चंद्राकर, अनूप गटागट, प्रहलाद रुंगटा, अरविंदर खुराना, सतविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार जन्मदिन समारोह में विभिन्न दलों के नेताओं की मौजूदगी और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी ने भाजपा की संगठनात्मक सक्रियता और एकजुटता का संदेश दिया। आगामी नगरीय एवं संगठनात्मक गतिविधियों से पहले इस आयोजन को जिला स्तर पर भाजपा के शक्ति प्रदर्शन और जनसंपर्क अभियान के रूप में भी देखा जा रहा है।

सीजी सुपर फास्ट न्यूज चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता की ओर से दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button