ब्रेकिंग
12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार ड्राई डे पर दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास, अवैध शराब बिक्री में 12 आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय/अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग का शपथ ग्रहण समा... अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट क... झलमला के पास पुलिस की घेराबंदी, 32 पाव देशी शराब और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार गोदाम से 98 हजार की निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल 6-7 घंटे चली दिशा समिति की मैराथन बैठक, सांसद भोजराज नाग ने कहा- अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने दोपहर 12 बजे विश्वविद्यालय पहुंचकर पदभार संभाला।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी, साइंस कॉलेज दुर्ग के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राकेश रंजन सिंह, डॉ. एसडी देशमुख, डॉ. अम्बरीष त्रिपाठी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. नीलू श्रीवास्तव, स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. दिनेश नामदेव, सहायक कुलसचिव दिग्विजय कुमार, हिमांशु शेखर मंडावी तथा सहायक संचालक उच्च शिक्षा डॉ. सुमीत अग्रवाल सहित विश्वविद्यालय के कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कुलपति डॉ. संजय तिवारी ने डॉ. पाण्डेय का स्वागत करते हुए कहा कि उनके करीब 33 वर्षों के शासकीय सेवा अनुभव का लाभ विश्वविद्यालय को मिलेगा। वहीं साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने उन्हें समर्पित प्राध्यापक बताते हुए कहा कि उनके विश्वविद्यालय में पदस्थ होने से संस्थान को नई गति मिलने की उम्मीद है।

शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में योगदान

डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय इतिहास विषय के प्राध्यापक रहे हैं और साइंस कॉलेज दुर्ग के साथ शासकीय डीबी गर्ल्स कॉलेज, रायपुर में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में 5 से अधिक शोधार्थियों ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। वहीं उनके 50 से अधिक शोध पत्र उच्च स्तरीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित होने की जानकारी दी गई।

डॉ. पाण्डेय के कुलसचिव का पदभार संभालने पर साइंस कॉलेज, दुर्ग के प्राध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय में उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने सकारात्मक उम्मीद जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button