ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
भिलाई

शहरी अजीविका मिशन के कार्य में, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में शहरी अजीविका मिशन के कार्यो को शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुसार संपादित किया जा रहा है। जिसका मूल उददेश्य है, शहरी क्षेत्र के महिलाओ का समूह बनाकर उनको आत्मनिर्भर बनाना। जिससे उनका एवं उनके परिवार का जीवन स्तर बेहतर हो सके।

वर्तमान में नगर निगम भिलाई में 3 मिशन मैनेजर, 23 सीओ, लगभग 4000 महिला समूह कार्यरत है। जिनके माध्यम से नगर निगम भिलाई क्षेत्र की 2011 की जनगणना के अनुसार 2,50,413 महिलाओ को प्रेरित कर जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

निगम भिलाई के द्वारा किए जा रहे कार्यों को शहरी आजीविका मिशन के मापदंडों के अनुरूप होने के कारण सभी नगर निगम से बेहतर पाए जाने में प्रथम पुरूस्कार से माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया। इसी तरह सामाजिक गतिशिलता एवं संस्थागत विकास के लिए द्वितीय स्थान मिला।

उत्कृष्ठता के क्षेत्र में पीएम स्वनिधि योजना एवं पीएम स्वनिधि से समृद्वि योजना के लिए उत्कृष्ठ पुरूकार से भिलाई निगम को सम्मानित किया गया है। अलग-अलग क्षेत्र में कुल चार पुरस्कार मिले, जो हमारे भिलाई शहर के लिए बहुत ही गौरव का बात है । निगम भिलाई अजीविका के क्षेत्र में कार्य की गतिशिलता एवं अच्छे संचालन के लिए बेहतर रहा है।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन,  महापौर नीरज पाल इस उपलब्धि के लिए शहरी आजीविका मिशन के पूरे टीम को बधाई दी है सम्मान प्राप्त करने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, मिशन मैनेजर अमन पटले, नलनी तनेजा, एकता शर्मा, रायपुर जाकर रंगारंग कार्यक्रम में प्राप्त किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button