ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर

छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार: मंत्रियों का शपथ ग्रहण एक बार फिर टला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैबिनेट विस्तार की योजना एक बार फिर टल गई है। पहले खबरें आई थीं कि 9 अप्रैल की शाम या 10 अप्रैल की सुबह नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।

क्या है वजह?
सूत्रों के मुताबिक, नए मंत्रियों के नामों पर पार्टी में सहमति नहीं बन पाई है। चर्चा थी कि अमर अग्रवाल, गजेंद्र यादव और पुरंदर मिश्रा के नाम सबसे आगे थे, लेकिन इनमें से एक नाम पर पार्टी के कुछ पुराने नेताओं की कड़ी आपत्ति है। यह नाम ऊपर से सिफारिश के तौर पर आया था, लेकिन छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेताओं ने इसे स्वीकार करने में असमर्थता जताई है।

आगे क्या होगा?
अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कब और किसे कैबिनेट में जगह मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में बयान दिया था कि नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण का समय अब आ चुका है, और जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button