ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही: एक साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना सुपेला पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के आरोपी रविशंकर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी ओम प्रकाश राय पर पिस्तौल से जानलेवा हमला किया था।

घटना 25 अप्रैल 2024 की है, जब आरोपी चंद्रभूषण सिंह, रोशन निषाद और रविशंकर यादव ने मिलकर लक्ष्मी नगर, शंकर पारा निवासी ओम प्रकाश राय (उम्र 55 वर्ष) पर पिस्तौल से फायर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सुपेला थाना में अपराध क्रमांक 492/2024 धारा 450, 307, 34 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी चंद्रभूषण सिंह और रोशन निषाद को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। वहीं, तीसरा आरोपी रविशंकर यादव (पिता स्व. नंदकुमार यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी विवेकानंद नगर फेस-01, जामुल) घटना के बाद से फरार था।

लगातार प्रयासों के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने धारा 173(8) जा.फौ. के तहत अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया था। इसी दौरान सूचना मिली कि रविशंकर यादव किसी अन्य प्रकरण में केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध है। इस पर थाना सुपेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रविशंकर यादव को 04 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

सुपेला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी रविशंकर यादव की गिरफ्तारी से मामले की विवेचना में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इस कार्रवाई से फरार आरोपियों पर पुलिस की निगरानी का स्पष्ट संदेश गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button