ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट बैठक शुरू, कृषि एवं ग्रामीण विकास पर होगी चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय के महानदी भवन में कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में आगामी खरीफ सत्र की तैयारियों, राज्य में खाद और बीज की उपलब्धता तथा नक्सल विरोधी अभियानों पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई नीतियां बनाने की दिशा में भी कदम उठाएगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित करने की उम्मीद है, जिनका सीधा असर किसानों और कृषि क्षेत्र पर पड़ेगा।

सरकार ने पहले ही संकेत दिए हैं कि वह कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए व्यापक उपाय करेगी। इस बैठक में किसानों के हित में कुछ अहम घोषणाएं किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि जून महीने में तबादला नीति लागू की जाएगी और विभिन्न प्रकार के बैन भी हटाए जाएंगे।

कैबिनेट बैठक के फैसलों का प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है। सभी की निगाहें इस बैठक के परिणामों पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button