ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

भिलाई 3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बुलेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भिलाई| दिनांक 21 अक्टूबर 2024 को पुरानी मिलाई थाना क्षेत्र में भिलाई 03 पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने हाल ही में एक बुलेट मोटरसाइकिल की चोरी किया था । प्रार्थी लुमानंद नेताम (40 वर्ष) ने 14 अक्टूबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बुलेट मोटरसाइकिल (कमांक सीजी 04 एम.ई. 1676) 13 अक्टूबर की रात को ड्यूटी के बाद घर के पोर्च में ताला लगाकर खड़ी की गई थी। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि मोटरसाइकिल गायब है, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर (रापुसे) और नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव ने एक पेट्रोलिंग टीम का गठन किया। पुलिस ने घटना स्थल का गहन अवलोकन किया और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान, आदर्श नगर चरोदा के विशाल पाल उर्फ मोनू को संदिग्ध पाया गया। पूछताछ में मोनू ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी की योजना का खुलासा किया।

मोहन ने बताया कि उसने प्रार्थी की मोटरसाइकिल चोरी करने का मन बनाया क्योंकि उसके पास मोटरसाइकिल नहीं थी और उसके दोस्तों ने उसे उकसाया था। घटना में प्रयुक्त लोहे की आरी और टूटा हुआ ताला भी पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर बरामद किया।

आरोपी की जानकारी

नाम: विशाल पाल उर्फ मोनू
पिता का नाम: लल्लु पाल
उम्र: 22 वर्ष
पता: आदर्श नगर, गंगोत्री स्कूल के पास, चरोदा थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग (छ.ग.)

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सुभाष साहू, प्रधान आरक्षक परस राम साहू, आरक्षक अरविंद मेढ़े, और आरक्षक गजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button