ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

थाना अमलेश्वर क्षेत्र में घटित सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा,आपसी विवाद के वजह से दिया था घटना को अंजाम

दुर्ग  | प्रार्थी ग्राम पांहदा थाना अमलेश्वर क्षेत्रांतर्गत मेला मंडई दौरान मृतक उमेश यदु पिता पवन कुमार यदु उम्र 16 साल निवासी ग्राम पांहदा का शव सोसायटी के सामने मेन रोड के किनारे लहु सुहान अवस्था में पड़ा था। जिस पर थाना अमलेश्वर में मर्ग क्रमांक 51/24 धारा 194 बी एन एस एस कायम कर जाँच में लिया गया।

घटना स्थल निरीक्षण, शव परीक्षण एवं शॉट पी.एम रिपोर्ट में पी.एम. कर्ता चिकित्सक द्वारा होमीसाईडल लेख करने से अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 16/24 धारा 13 (1) बी एन एस पजींबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये  पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुये थे।

जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) वेदव्रत सिरमौर (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक पाटन  हरिश पाटिल (रा.पु.से.), एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) दुर्ग  हेमप्रकाश नायक (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में प्रभारी एसीसीयु निरीक्षक तापेश नेताम,

थाना प्रभारी अमलेश्वर निरीक्षक ममता अली शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरापियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा तकनीकी सहायता प्राप्त कर त्रिनयन एप की मदद से आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया।

दिनांक घटना 24.12.224 को रात्रि करीबन 12:15 बजे एक मोटर सायकल से चार संदेही सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिये। टीम द्वारा ग्रामीणो से एवं साइबर प्रहरी ग्रुप में संदेहीयो का फोटो वायरल कर पतासाजी किया गया।

इसी दौरान उक्त सयंदेहीयों के फुटेज को ग्राम झीट में पहचान कराया गया। ग्रामीण फुटेज में लाल रंग का जैकेट पहने एवं नीला जींस पहने व्यक्ति को देखकर नवीन सिंघोरे निवासी झीट का होना जाहिर किये।

जिस आधार पर एसीसीयू टीम द्वारा उक्त संदेही का पता कर तत्काल हिरासत में लिया गया। जिससे अन्य तीन संदेहियो का पहचान कराया गया जो लोचन सिंधोरे उर्फ बंटी एंव दो अपचारी बालक होना बताया। एसीसीयू टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए चारो संदेहियो को हिरासत में लेकर पृथक-पृथक पुछताछ किया गया।

तब मुख्य आरोपी नवीन कुमार सिंघोरे पिता शंकर लाल सिंघोरे अपराध कबुल करते हुए बताया कि दिनांक 24.12.24 को ग्राम पांहदा का मेला-मडई था आरोपी अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 7 सीई 2473 सीडी डिलक्स में अपने तीन अन्य साथियों के साथ मेला घुमने ग्राम पांहदा गया था।

घुमते समय करीबन 21:3 बजे ग्राम पंचायत पांहदा के पास इनका गांव के कुछ लोगो के साथ शराब के नशे में वाद-विवाद हुआ था। जिसके बाद चारो आरोपी अपने गांव झीट चले गये|

वहां जाकर शराब का सेवन किये और बदले की भावना रखते हुए नवीन सिंधोरे अपने घर से धार दार चाकू लेकर आया और ये चारो पुनः नवीन के मोटर सायकल में बैठकर ग्राम पांहदा आये और विवाद हुए लड़को को बदला लेने के लिख खोज रहे थे।

कि समय करीवन रात्रि 12:15 बजे सोसायटी के सामने गये जिसमें से दो अपचारी बालक पानी पीने के लिए बोरिंग के पास रूके, नवीन तथा उसका साथी लोचन उर्फ बंटी सोसायटी के सिडी में बैठे मृतक उमेश यदु के पास गये|

जहां इनके बीच फी-फायर गेम खेलने के लिए आपसी गाली-गलौज हुआ उसी दौरान आरोपी अपने पास रखे घारदार चाकू से मृतक उमेश यदु के छाती में प्राण घातक हमला किया एवं लोचन उर्फ बंटी लात मारकर मृतक उमेश यदु को नीचे गिरा दिया।

तब दोनोअपचारी बालक दोनो आरोपियों को मोटर सायकल में बिठाकर अपने गांव भाग गये। मुख्य आरोपी नवीन घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को ग्राम झीट के झाडियों में फेकना बताया।

जिसे आरोपी के निशानदेही पर बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 7 सीई 2473 सीडी डिलक्स को बरामद किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना अमलेश्वर की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयु से सउनि नरेन्द्र सिंह राजपुत, पूर्ण बहादुर, प्र.आर. मेघराज चेलक, पंकज चतुर्वेदी आरक्षक अश्वनी यदु, चित्रसेन साहू, अजय ढीमर, रोहन दुबे, जुगनु सिंह, पन्ने, तकनीकी कार्य आरक्षक विक्रांत ययु एवं थाना अमलेश्वर से एस एस आई अ दिनदयाल वर्मा, आरक्षक कुलेश्वर साहू, अजय सिंह, कयामुदीन की उल्लेखनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी: –

  1. नवीन सिंधोरे पिता शंकर साल उम्र 19 साल ग्राम झीट भाठापारा थाना अमलेश्वर

2.लोचन सिंघोरे उर्फ बंटी पिता रेखराम उम्र 19 साल ग्राम झीट भाठापारा थाना अमलेश्वर एवं 2 अपचारी बालक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button