ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
दुर्ग

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा फर्जी आई कार्ड (एसीबी) का उपयोग करने वाले को पकडकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सुपेला सुपुर्द किया गया

दुर्ग | पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात), सुश्री ऋचा मिश्रा के मार्ग दर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात), सतानंद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार संदिग्ध गतिविधि वाले वाहन चालको पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस लगातार ऐसे वाहन चालको नजर रखी है जो जानबूझकर चार पहिया वाहनों में ब्लेक फिल्म, पुलिस सायरन, वाहन में पदनाम लिखकर वाहन चलाते, फर्जी आई कार्ड दिखाते हुए धौस जमाने का कार्य करने वाले पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

आज दिनांक को यातायात पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान नेहरू नगर चौक में वाहन क्रं सीजी 05 एबी 7335 वाहन चालक को रोकने पर वाहन का कागजात एवं लायसेंस दिखाने कहने पर वाहन चालक सन्नी जैन पता शांति नगर सुपेला निवासी के द्वारा अपने आप को एसीबी का अधिकारी बताकर मोबाईल में फर्जी आई कार्ड दिखाने पर

वाहन चालक पर शंका होने से पूछताछ करने पर आई कार्ड फर्जी होना एवं पुलिस को गुमराह करने अपराध की श्रेणी होने पर वाहन एवं चालक दोनो को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सुपेला के सुपुर्द किया गया ।

ऐसे ही विगत दिनों यातायात पुलिस को एक कार चालक हुडको क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ था|

जिसमें वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन को चलाते दिखा साथ ही एक महिला जो रोकने का प्रयास कर रही थी उक्त महिला को ठोकर मारकर भागते दिखने पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन व वाहन मालिक का पता कर यातायात कार्यालय लाया गया

एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चालन के तहत कार्यवाही करते हुए 3000/-रूपये चालान किया गया ऐसे वाहन चालको का कार्यवाही के साथ लायसेंस सस्पेड हेतु परिवहन विभाग को भी भेजा गया है।

इसी प्रकार विगत दिनांक एक वाहन क्रं सीजी 07 एमआर 5674 वाहन चालक के द्वारा वाहन में ब्लेक फिल्म एवं पुलिस का सायरन उपयोग करते सिविक सेन्टर क्षेत्र में पाये

जाने पर अग्रिम कार्यवाही हेतु यातायात कार्यालय नेहरू नगर लाया गया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 6000/-रूपये चालान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button