ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

आयुक्त ने केलाबाड़ी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में मनाये जा रहे वजन त्यौहार का किया औचक निरीक्षण

दुर्ग| आज दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने वार्ड क्रमांक 41 केलाबाड़ी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में मनाए जा रहे वजन त्यौहार का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने केलाबाड़ी आंगनबाड़ी केन्द्र में वजन त्यौहार के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं से पोषण माह अंतर्गत प्रतिदिवस किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली।

इस दौरान आयुक्त द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापा गया।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के अलावा गर्भवती एवं शिशुवती माताओं से पौष्टिक खाद्य पदार्थों एवं टीकाकरण के संबंध में भी जानकारी रिपार्ट मांगी।इस अवसर पर आयुक्त ने आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण, ट्रैकर ऐप से डेटा चेक किया गया।बच्चो के वजन और हाइट दोनों इनक्रीज़ हुआ है।

उन्होंने बताया कि यहाँ कोई भी गंभीर कुपोषित नहीं मिला।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने आंगनबाड़ी केन्द्र के शौचालय, पोषण वाटिका का निरीक्षण भी किया।इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र में 0 से 6 साल से कम उम्र के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापना, पोषण स्तर की जांच एवं उनके अभिभावकों को पोषण संबंधित जानकारी दिया जा रहा है।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button