ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

OBC सर्वे में गुणवत्ता पर ध्यान दें, कोई भी व्यक्ति न छूटे: आयुक्त

दुर्ग/ नगर पालिक निगम द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार शहर क्षेत्र में ओबीसी वर्ग के सर्वे का कार्य चल रहा है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि ओबीसी वर्ग के लोग अपने घरों में उपस्थित रहे व सर्वे में भाग लें।अगर घरों में नहीं है, तो वे फोन पर बीएलओ को अपनी जानकारी दे सकते है।

ताकि सर्वे शत-प्रतिशत व सही हो सके।उन्होंने कहा कि  25 तारीख तक शहरी क्षेत्र में OBC सर्वे हो जानी चाहिए।इसलिए नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने समस्त अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ,सुपर वाइजारो व कंप्यूटर  ऑपरेटरों की बैठक ली।आयुक्त चन्द्राकर ने अफसरों से कहा कि तय समय पर सर्वे करना चुनौती है।उन्होंने कहा हमारे पास सिर्फ दो दिनों का शेष समय है।सर्वे में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखना है और कोई भी व्यक्तिसर्वे से छूटना नहीं चाहिए।

इसके लिए हर घर जाकर प्रारंभिक तौर पर यह पता करना है कि वहां ओबीसी परिवार हैं या नहीं। कई घर ऐसे हैं, जहां किरायेदार रहते हैं। मकान मालिक भले ही ओबीसी वर्ग के ना हों, लेकिन हो सकता है  किरायेदार ओबीसी वर्ग के हों। इसलिए घरों में जाकर इसकी प्रारंभिक जानकारी ली जाए। फार्म देकर उन्हें सभी सदस्यों की जानकारी मांगी जाए।

इसके लिए संबंधित वार्ड पार्षदों की भी मदद ली जाए।जानकारी के मुताबिक अधिकांश  वार्डो में OBC सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।नगर निगम कर्मचारियो व आंगनबाडी कार्यकर्ताओ द्वारा गोस्वारा बना कर रिपार्ट प्रस्तुत करने की तैयारी कर नोडल अधिकारी को जानकारी दे रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button