ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

लावारिस वाहनों के विरुद्ध सघन कार्यवाही — राष्ट्रीय सुरक्षा अलर्ट के तहत जिलेभर में सतत जांच अभियान निरंतर जारी

दुर्ग : राष्ट्रीय सुरक्षा अलर्ट के तहत दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा जिलेभर में लावारिस एवं संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध सतत जांच एवं हटाने की कार्रवाई की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खड़े कुल 65 लावारिस वाहनों को हटाकर संबंधित थानों को सुपुर्द किया गया। अभियान में बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, रिज़र्व पुलिस बल एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीमें SASHAKT ऐप से प्राप्त सूचनाओं एवं क्षेत्रीय निरीक्षण के आधार पर वाहनों की जांच कर आवश्यक जप्ती एवं हटाने की कार्रवाई कर रही हैं।

  • कई वाहन मालिकों द्वारा स्वयं हटाए गई वाहन — मुख्य मार्ग एवं सार्वजनिक स्थानों पर खड़े कुल 50 वाहनों को मालिकों द्वारा स्वयं हटाया गया।
  • संयुक्त कार्रवाई में संदिग्ध वाहनों का क्रेन से हटाव — यातायात पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में चिन्हांकित संदिग्ध वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग से शहर के आंतरिक मार्गों तक कार्रवाई जारी — नेहरू नगर से कुम्हारी तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रारंभ हुई कार्रवाई शहर के आंतरिक व सार्वजनिक स्थलों पर भी जिला पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा जारी है।
  • छह संयुक्त टीमों का गठन — अभियान के प्रभावी संचालन हेतु छह संयुक्त टीमों का गठन किया गया है।
  • ऑटो डीलर्स एवं गैराज को नोटिस — 25 ऑटो डीलर दुकानों एवं 26 मरम्मत गैराज को सार्वजनिक स्थानों पर खड़े वाहनों को हटाने हेतु नोटिस जारी किए गए।

नेहरू नगर से कुम्हारी तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वाहन या गतिविधि की पहचान एवं तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

जन अपील:
दुर्ग यातायात पुलिस नागरिकों से अनुरोध करती है कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, सार्वजनिक मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन न छोड़ें तथा किसी भी संदिग्ध वाहन या वस्तु की सूचना तुरंत 112 या निकटतम थाना / पुलिस नियंत्रण कक्ष/ यातायात नियंत्रण कक्ष को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button