ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

अचानकमार टाइगर रिजर्व में अवैध प्रवेश पर सख्त कार्रवाई

रायपुर : अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में अवैध रूप से घुसकर हथियार लहराने के मामले में अचानकमार प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई की है । सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते ही वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के सहयोग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 2 एयर राइफल और एक टाटा सफारी स्टॉर्म वाहन जब्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ में अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में हथियार लहराने और गोलीबारी (firing shots) करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत वैष्णव (26 वर्ष), अनिकेत (27 वर्ष) एवं विक्रांत वैष्णव (36 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विभागीय कार्रवाई के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से बैरियर गार्ड को हटा दिया गया है तथा संबंधित परिक्षेत्र अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए सहायक संचालक (कोर) को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अवैध प्रवेश और वन्यप्राणियों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षित वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल विभाग को दें, ताकि वन्यजीवों और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button