ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
छत्तीसगढ़

प्रशासन के कड़े तेवर: भिलाई में बकाया किराए को लेकर 9 दुकानों पर कार्रवाई

भिलाई: भिलाई नगर निगम ने किराया बकाया को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर स्थित 9 दुकानों को सील कर दिया है। नगर निगम द्वारा ये दुकानें व्यवसाय संचालन के लिए आवंटित की गई थीं, जिनका मासिक किराया तय है। समय-समय पर किराए में की गई बढ़ोतरी के बावजूद संबंधित दुकानदारों ने संशोधित किराया राशि जमा नहीं की, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, किराया वृद्धि की सूचना देते हुए सभी संबंधित दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय-सीमा के भीतर राशि जमा नहीं किए जाने पर दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया गया। इसके बाद निगम प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सभी 9 दुकानों को सील कर दिया।

निगम का कहना है कि किराया लंबे समय से लंबित रहने के कारण बकाया राशि में और वृद्धि हो गई है। आकाशगंगा परिसर के साथ-साथ नगर निगम के अन्य व्यावसायिक परिसरों में भी बकाया किराया वसूली के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि आवंटी समय पर किराया जमा नहीं करते हैं, तो आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर की गई। उपायुक्त डी.के. कोसरिया के नेतृत्व में जोन-1 राजस्व विभाग, बेदखली टीम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने सीलिंग की प्रक्रिया को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी, बेदखली प्रभारी, सहायक अधिकारी और निगम के अन्य कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।

नगर निगम ने व्यापारियों से अपील की है कि वे बकाया किराया समय पर जमा कर निगम नियमों का पालन करें, ताकि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button