ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

भिलाई में फायर फाइटर की संदिग्ध मौत, डबरी के कीचड़ में मिला शव

भिलाई | भिलाई में बीएसपी के फायर बिग्रेड में फायर फाइटर नंद कुमार पारधी का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध अवस्था में मिला। सीसीएम मेडिकल कॉलेज के पास कंचादूर में लोगों ने एक छोटी सी डबरी के पास शव को देखा तो पुलिस को इसकी खबर दी।

पुलिस ने जब शव को बाहर निकाला तो वह पूरी तरह फूल चुका था। वहीं थोड़ी ही दूर पर कुछ दवाइयां भी पाई गई। इधर पुलिस शव को लेकर सुपेला अस्पताल पहुंची और उसकी पहचान कर घरवालों को खबर दी।

काफी दिनों से डिप्रेशन में था कर्मचारी

मृतक के साथियों ने बताया कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में था। नंद किशोर के दोस्तों ने बताया कि दो साल पहले दफ्तर में अधिकारियों से विवाद के कारण उसे 6 महीने के लिए सस्पेंड किया गया था, लेकिन उसके बाद ऑफिस में भी उसे परेशान किया जाता रहा, बीच में उसका ग्रेड भी कम कर दिया गया था।

रूटीन चेकअप का अपॉइंटमेंट भी था

घरवालों ने बताया कि गुरुवार को सेक्टर 9 अस्पताल में उसके रूटीन चेकअप का अपॉइंटमेंट भी था, लेकिन सुबह 10 बजे वह बिना किसी को बताए कही चला गया और सुबह कुरूद के पास आनंद विहार कॉलोनी के नजदीक दलदल में उसका शव मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button