ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
देश

भारत ने एशिया कप से हटाया कदम: पाकिस्तान के कारण BCCI का बड़ा फैसला, ACC के सभी टूर्नामेंट्स से बनाई दूरी

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब क्रिकेट पर भी साफ दिखने लगा है। हाल ही में भारत में हुए आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़ने के बाद दोनों देशों के संबंध और अधिक बिगड़ गए हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के आयोजनों से खुद को दूर करने का निर्णय लिया है।

BCCI का सख्त रुख – ACC टूर्नामेंट्स से किनारा

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने एसीसी को सूचित कर दिया है कि भारत न तो जून में श्रीलंका में होने वाले महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप में भाग लेगा और न ही सितंबर में प्रस्तावित पुरुष एशिया कप का हिस्सा बनेगा।यह फैसला भारतीय टीम को एसीसी द्वारा आयोजित उन टूर्नामेंट्स से दूर रखने की नीति का हिस्सा है, जिनका संचालन वर्तमान में पाकिस्तान के मंत्री और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी कर रहे हैं।

BCCI के एक वरिष्ठ सूत्र के अनुसार, “भारतीय टीम ऐसे किसी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बनेगी जिसका नेतृत्व पाकिस्तान के मंत्री द्वारा किया जा रहा हो। यह सिर्फ क्रिकेट का नहीं, बल्कि देश की भावना का मामला है। हमने महिला इमर्जिंग कप से हटने की सूचना मौखिक रूप से दे दी है और आगे के ACC आयोजनों में भी हिस्सा नहीं लेंगे।”

पुरुष एशिया कप पर भी संकट के बादल

सितंबर में प्रस्तावित पुरुष एशिया कप की मेजबानी भारत को दी गई है, लेकिन अब इस आयोजन पर भी संशय के बादल मंडराने लगे हैं। BCCI का यह रुख केवल आयोजन को ही नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट की वैधता पर सवाल खड़ा करता है।सूत्रों का मानना है कि भारत के बिना एशिया कप का आयोजन लगभग असंभव है, क्योंकि अधिकांश प्रायोजक भारत से जुड़े हैं और भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बिना ब्रॉडकास्टर्स की दिलचस्पी भी कम हो जाती है।

सोनी की डील पर भी असर संभव

2024 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) ने आठ साल के लिए 170 मिलियन अमेरिकी डॉलर में एशिया कप के ब्रॉडकास्ट अधिकार खरीदे हैं। यदि इस वर्ष का टूर्नामेंट नहीं होता है या भारत की भागीदारी नहीं रहती, तो इस डील पर भी असर पड़ सकता है।

पहले भी पड़ा है भारत-पाक तनाव का असर

2023 में हुए एशिया कप में भी भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। नतीजतन, भारत के मैच श्रीलंका में आयोजित किए गए थे। इसी तर्ज पर चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत ने अपने मुकाबले दुबई में खेले। दोनों ही टूर्नामेंट्स में भारत ने खिताब जीता और पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button