ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
छत्तीसगढ़

खेत में काम कर रहे दंपति पर टूटा आसमानी कहर, मौके पर ही दम तोड़ा

कवर्धा जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतकों की पहचान गणेश पटेल (उम्र लगभग 40 वर्ष) और उनकी पत्नी मीरा पटेल (उम्र लगभग 36 वर्ष) के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, दोनों दंपति अपने खेत में रखी प्याज की फसल को बारिश से बचाने के लिए ढंक रहे थे। इसी दौरान तेज गरज‑चमक के साथ आसमान से बिजली गिरी, जो सीधे दोनों पर आकर गिरी।

हादसा इतना भयानक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पंडरिया पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्ट‑मॉर्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों द्वारा मुआवजे की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने की बात कही जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है।गांववाले घटना को लेकर स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button