ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

कोर्ट रूम में सनसनी: क्लर्क ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट से मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां कोर्ट के एक क्लर्क ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोमनाथ ठाकुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जब मजिस्ट्रेट कोर्ट खोला गया तो कुछ लोग कोर्ट रूम में पहुंचे। तभी उन्होंने देखा कि क्लर्क सोमनाथ ठाकुर का शव फंदे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला भेजा गया।

बताया जा रहा है कि सोमनाथ ठाकुर ने मजिस्ट्रेट अभिनव डहरिया के कोर्ट रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button