ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़

हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा से रायपुर के बीच सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ आज से हो गया है। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन संचालित की जाएगी, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा अब काफी आसान और तेज हो जाएगी। इस नई सेवा का उद्घाटन उड़ान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा किया जाएगा, जो आज शाम रीवा से रवाना होकर रायपुर पहुंचेंगे।

इस हवाई सेवा का संचालन Alliance Air द्वारा किया जा रहा है। जारी शेड्यूल के अनुसार, फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी। किराए की बात करें तो रीवा से रायपुर जाने के लिए यात्रियों को करीब 3,614 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि रायपुर से रीवा आने का किराया लगभग 4,293 रुपये तय किया गया है।

एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली से आने वाली उड़ान पहले रीवा में रुकेगी और फिर रायपुर के लिए रवाना होगी। इसी तरह रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी रीवा होते हुए आगे बढ़ेगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

इस नई सेवा से दोनों शहरों के बीच की दूरी अब महज करीब एक घंटे में तय की जा सकेगी। पहले जहां रीवा से केवल भोपाल और इंदौर के लिए ही उड़ानें उपलब्ध थीं, वहीं अब रायपुर के जुड़ने से क्षेत्रीय संपर्क और मजबूत होगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से न सिर्फ यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच आवागमन अधिक सुगम और प्रभावी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button