ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

सुरडुंग में चाकू की नोक पर लूट: 3 आरोपी व 1 नाबालिग पकड़े गए, 10,500 की लूटपाट का खुलासा

दुर्ग | प्रार्थी किशन निर्मलकर निवासी ग्राम कोडिया थाना नंदिनी जिला-दुर्ग द्वारा थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.07.2025 के शाम 05.40 बजे मोटर सायकल से अपने पिताजी को लेने हथखोज जा रहा था कि सुरडुंग रोड शासकीय स्कूल के पास पहुंचा था उसी दौरान मोटर सायकल में सवार लड़को द्वारा प्रार्थी का मोटर सायकल के सामने अपनी मोटर सायकल लगा दिया तथा चाकू दिखाते हुए प्रार्थी का मोबाईल एवं जेब में रखे 2,500/- रूपये लूट लिया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर सूचना मिलते ही संदेहियों के तलाश में जुट गई। घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही कैमरे को खंगाला गया एवं प्रार्थी द्वारा बताये हुलिया व मुखबीर सूचना के आधार पर संदेही अरूण जोशी से पूछताछ किया गया जो अपने साथी रोशन देवांगन, आशीष कुमार जोशी एवं एक नाबालिक बालक के साथ मिलकर प्रार्थी के साथ लूट करना स्वीकार किये।

आरोपियों से लूट के मोबाईल एवं नगदी कुल कीमती 10500 रूपये पुलिस को बरामद कराये। आरोपी अरूण जोशी, रोशन देवांगन, आशीष कुमार जोशी को आज दिनांक 22.07.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरी. सौमित्री भोई, सउनि महफुज खान, आर. रत्नेश शुक्ला, चेतमान गुरूंग, जी. सामुएल, चंदन सिंह, चन्द्रभान यादव, रूपनारायण बाजपेयी, अतुल सिंह का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्र. 599/2025 धारा 309(4) बीएनएस

जप्ती मोबाईल एवं नगदी कुल कीमती 10500 रूपये।

नाम आरोपी
(1) अरूण जोशी पिता संत कुमार जोशी उम्र 18 साल निवासी ग्राम खेरधा थाना जामुल।
(2) रोशन देवांगन पिता मोतीलाल देवांगन उम्र 22 साल निवासी ग्राम सुरडुंग थाना जामुल।
(3) आशीश कुमार जोशी पिता अश्वनी कुमार जोशी उम्र 18 साल निवासी भाठापारा खेरधा
(4) विधि से संघर्शरत बालक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button