ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस कार्यालय में ई-ऑफिस संचालन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक दुर्ग कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 23.01.2026 को NIC वीसी हॉल में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण  श्वेता चौबे, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO) द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें ई-ऑफिस प्रणाली के तहत फाइल मूवमेंट, नोटशीट तैयार करना, दस्तावेज़ अपलोड, ऑनलाइन अनुमोदन, समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शी प्रशासनिक कार्यप्रणाली से संबंधित विस्तृत तकनीकी जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की संपूर्ण कार्यप्रणाली को काग़ज़ी प्रणाली से मुक्त कर ई-ऑफिस आधारित प्रणाली के माध्यम से संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे प्रशासनिक कार्यों में गति, दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में  तनुप्रिया ठाकुर, डीएसपी (मुख्यालय),  मणिशंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,  सावित्री धुर्वे, मुख्य लिपिक,  गोकुल राम देवगन, पुलिस स्टेनोग्राफर,  बृजमोहन राजपूत, मुख्य आंकिक,  आकाश राजपूत, सहायक उप निरीक्षक सहित अन्य सभी शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दुर्ग पुलिस ने इस कार्यक्रम को ई-ऑफिस प्रणाली को पूर्ण रूप से प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button