ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़बलरामपुर

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन जब्त

बलरामपुर। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में नियम विरुद्ध उत्खनन करते पाए जाने पर एक पोकलेन मशीन को जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत धौली लिबरा स्थित रेत खदान का निरीक्षण किया गया, जहां मौके पर अवैध तरीके से रेत उत्खनन किया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासनिक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पोकलेन मशीन को जप्त कर लिया।

152 मामलों में बड़ी कार्रवाई

वर्ष 2025-26 के दौरान खनिज विभाग द्वारा अब तक 152 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 142 मामलों का निराकरण किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों के तहत अब तक 35 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया है।

खनन माफियाओं में हड़कंप

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खनिज विभाग की इस कार्रवाई को जिले में अवैध रेत खनन पर बड़ी रोकथाम के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button