ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

12 घंटे में गिरफ्तारी! सहकारी समिति से 5.88 लाख गबन करने वाला पूर्व प्रबंधक चढ़ा पुलिस के हत्थे

दुर्ग। कृषक सेवा सहकारी समिति कोहका में हुई लाखों की गबन की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मात्र 12 घंटे में आरोपी पूर्व सहायक प्रबंधक डाकवर धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विभाग में पदस्थ रहने के दौरान लगभग 5,88,202/- की रकम निजी उपयोग में खर्च की थी, जिसमें से एक आईफोन (कीमत 26,000) भी खरीदा गया था।

प्रकरण की शिकायत समिति के अधिकृत अधिकारी ध्रुव कुमार गुप्ता ने की थी। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि 20 जुलाई 2023 से 24 जून 2024 के बीच आरोपी डाकवर धुर्वे ने सहकारी समिति में कार्यरत रहते हुए दीपावली उपहार, ऑडिटर शुल्क, डेमो, सिलक अंतरण जैसी मदों में फर्जी भुगतान दिखाकर, दस्तावेजों पर खुद ही अधिकृत हस्ताक्षर कर, रकम अपने पास रखी और गबन किया।

इस गंभीर मामले में सुपेला थाना अंतर्गत स्मृति नगर चौकी में धारा 409 भादवि के तहत अपराध क्रमांक 824/2025 दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई। आरोपी के भागने की सूचना पर पुलिस टीम ने दुर्ग रेलवे स्टेशन में दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उक्त राशि में से एक आईफोन अपने लिए खरीदा था।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु, आरक्षक अनिकेत चंद्राकर, कौशलेन्द्र सिंह और कमल नारायण की भूमिका उल्लेखनीय रही।

आरोपी विवरण:

  • नाम: डाकवर धुर्वे
  • पिता का नाम: रामसिंह धुर्वे
  • उम्र: 43 वर्ष
  • पता: श्याम मंदिर रोड, दुर्ग (थाना मोहन नगर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button