ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
बालोद

बालोद में परिवार को झकझोर देने वाली घटना, मां-बेटे की मौत, बहन अस्पताल में भर्ती

बालोद । बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदी में घरेलू विवाद के चलते एक मां डुमेश्वरी साहू ने अपने दो बच्चों को कीटनाशक दवाई पिला दी और खुद भी सेवन कर लिया।

इस घटना के 9 दिन बाद 7 वर्षीय बेटे जागेंद्र की मौत हो गई। जबकि 4 वर्षीय बहन की हालत में सुधार है, वह खतरे से बाहर है और रायपुर एम्स में इलाज जारी है।

घटना 28 अक्टूबर की है, जब परिवार में घरेलू विवाद हुआ था। इसके बाद डुमेश्वरी साहू ने अपने दो बच्चों को कीटनाशक दवाई पिला दी और खुद भी सेवन कर लिया।

तीनों को गंभीर हालत में अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान 29 अक्टूबर की रात डुमेश्वरी की मौत हो गई।

दोनों बच्चों को गंभीर स्थिति में रायपुर एम्स भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को 7 वर्षीय जागेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसकी 4 वर्षीय बहन की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button