ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन 31 अक्टूबर को दुर्ग में मुख्यमं... बालोद में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹2,050 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त गुण्डरदेही में ₹50 हजार के अवैध पटाखे जब्त, किराना दुकान के पास भंडारण कर की जा रही थी बिक्री दल्लीराजहरा में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति शिविर, विद्यार्थियों को बाल अधिकार और महिला सुरक्षा की ... छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार
छत्तीसगढ़बालोद

गुण्डरदेही में ₹50 हजार के अवैध पटाखे जब्त, किराना दुकान के पास भंडारण कर की जा रही थी बिक्री

बालोद, 27 अक्टूबर 2026। बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब ₹50 हजार के विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र कुमार निषाद (34), निवासी वार्ड क्रमांक 01, बघमरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर को ग्राम बघमरा में खिरिया किराना स्टोर्स के पास अवैध रूप से पटाखे रखकर बेचने की सूचना मिली थी। मौके पर जांच के दौरान पॉप पटाका, टाइगर बम, लड़ी, माचिस पटाका और चुरचुटिया सहित विभिन्न पटाखे बरामद किए गए। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने सामग्री जब्त कर अपराध क्रमांक 367/2026, धारा 288 भारतीय न्याय संहिता एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख)(1)(ख) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन, एसडीओपी गुण्डरदेही श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी निरीक्षक रवि शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में PSI आसमा कुर्रे, ASI अरविंद साहू, आरक्षक पंकज ताराम, यशवंत देशमुख एवं विकास साहू की भूमिका रही।

बालोद पुलिस ने नागरिकों से पटाखों का भंडारण और बिक्री वैध लाइसेंस व निर्धारित नियमों के अनुसार करने की अपील की है तथा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button