ब्रेकिंग
बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास जमही टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को टोल में राहत देने की मांग, NH-930 की मरम्मत के लिए नितिन गडकरी ... छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन 31 अक्टूबर को दुर्ग में मुख्यमं... बालोद में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹2,050 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त गुण्डरदेही में ₹50 हजार के अवैध पटाखे जब्त, किराना दुकान के पास भंडारण कर की जा रही थी बिक्री दल्लीराजहरा में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति शिविर, विद्यार्थियों को बाल अधिकार और महिला सुरक्षा की ... छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य
छत्तीसगढ़बालोद

दल्लीराजहरा में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति शिविर, विद्यार्थियों को बाल अधिकार और महिला सुरक्षा की दी जानकारी

बालोद, 27 अक्टूबर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश और जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के मार्गदर्शन में दल्लीराजहरा के एक निजी विद्यालय में ‘मिशन वात्सल्य’ एवं ‘मिशन शक्ति’ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष तोरण साहू ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ नैतिक संस्कार भी जरूरी हैं। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ सक्रिय कार्यकर्ता छगन लाल साहू और पार्षद भूपेंद्र श्रीवास भी उपस्थित रहे।

शिविर में बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के साथ दुर्व्यवहार से बचाव तथा बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, पॉक्सो एक्ट 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति और मिशन शक्ति के विभिन्न घटकों के बारे में बताया गया। साथ ही आपात स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक (मिशन शक्ति) डॉ. एस. कुमार, काउंसलर अनिल सिन्हा, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर परमानंद, सुपरवाइजर नेहा चंद्राकर और मोना रावत, मिशन वात्सल्य की मास्टर ट्रेनर (डौंडीलोहारा) रणतिका रात्रे, ओआरडब्ल्यू गुणवती, चैतन्य संस्था से रोशनी यादव, विद्यालय की प्राचार्य रीता लीनियस, दीपा राजेश, संगीता, दुर्गा साहू, सुमन ठाकुर, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button