ब्रेकिंग
पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान
छत्तीसगढ़

नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आगामी 21 जून को होने वाली नीट (यूजी) 2026 पुनः परीक्षा के सुचारु संचालन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई, जिसमें सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करें और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करें।

उन्होंने यह भी कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस होने के कारण किसी भी प्रकार की गतिविधि से परीक्षा संचालन प्रभावित नहीं होना चाहिए। परीक्षा केंद्रों पर आने-जाने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं तनावमुक्त रहें और बेहतर प्रदर्शन करें। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा छात्रों की काउंसलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने 20 जून को परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का मॉक ड्रिल करने और पहले से तैयारियां पूरी करने को कहा। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात और कानून व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

परीक्षा प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट एयर फोर्स के माध्यम से सुरक्षित रूप से पहुंचाई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन को पहले से समुचित तैयारी करने को कहा गया है। प्रत्येक जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर परीक्षा दिवस पर सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में यह पुनः परीक्षा 19 शहरों के 127 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी जिला प्रशासन से परीक्षा संचालन में सहयोग और समन्वय की अपील की।

बैठक में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस विभाग, तकनीकी शिक्षा संचालनालय और विभिन्न जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button