ब्रेकिंग
दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

दुर्ग जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने वर्ष 2026 में व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिलेभर में दर्ज 120 प्रकरणों में 477 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 39.29 लाख रुपये नकद, 522 मोबाइल फोन, 32 लैपटॉप, 70 मोटरसाइकिल एवं कार सहित करीब 1.65 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वर्ष की शुरुआत से ही जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सूचना तंत्र, साइबर इंटेलिजेंस, तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्य और वित्तीय लेन-देन की निगरानी के आधार पर ऑफलाइन और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि कार्रवाई केवल मौके पर पकड़े गए आरोपियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे नेटवर्क, मुख्य संचालकों, आर्थिक लाभ लेने वालों और तकनीकी सहयोगियों तक जांच का दायरा बढ़ाया गया। ऑनलाइन सट्टा मामलों में मोबाइल, लैपटॉप, बैंक खाते, यूपीआई ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर संगठित गिरोहों की पहचान की जा रही है।

पुलिस ने वर्ष 2026 में दर्ज जुआ और सट्टा के 21 मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के संगठित अपराध संबंधी प्रावधान भी जोड़े हैं। इन मामलों में अपराध से अर्जित संपत्ति, वित्तीय नेटवर्क और पूरे सिंडिकेट की गहन जांच की जा रही है, ताकि संगठित अपराध की जड़ों तक पहुंचकर उस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियां

  • कुल प्रकरण: 120
  • गिरफ्तार आरोपी: 477
  • जब्त नकद राशि: ₹39,29,212
  • जब्त मोबाइल फोन: 522
  • जब्त लैपटॉप: 32
  • जब्त मोटरसाइकिल/कार: 70
  • अन्य जब्त सामग्री का मूल्य: लगभग ₹1,65,54,430
  • संगठित अपराध की धाराएं जोड़े गए प्रकरण: 21

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के जुआ, सट्टा या ऑनलाइन सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें और ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराधों के खिलाफ नए आपराधिक कानूनों के तहत भविष्य में भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button