ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

किन्नर की संदिग्ध मौत: जेब में मिली 500-500 के नोटों की गड्डियां, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ढाबाडीह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश रायपुर से लापता किन्नर की निकली।

किन्नर काजल उर्फ कोकाकोला की लाश बलौदाबाजार-भाटापारा के ढाबाडीह गांव में मिली है। मृत किन्नर का नाम काजल है और रायपुर के तेलीबांधा थाने में उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज है। काजल पिछले चार दिनों से लापता थी।

जानकारी के मुताबिक किन्नर के पास से 500-500 के नोटों की गड्डी मिली है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह ढाबाडीह गांव में बंद पड़ी पत्थर खदान में भरे पानी में लाश मिली थी।  काजल के कुर्ते से नोटों की तीन गड्डियां बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार रकम डेढ़ लाख रुपये है।

यह बरामदगी पूरे मामले को और अधिक जटिल बना रही है, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि काजल की मौत एक हादसा था या फिर किसी साजिश का हिस्सा। पुलिस ने काजल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button