ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, दुर्ग तक पहुंचा, 3-4 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून 21 दिनों के लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की अनुकूल परिस्थितियों के चलते यह अब बस्तर से आगे बढ़कर दुर्ग जिले तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी 3-4 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

राजधानी रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर तेज अंधड़ व वज्रपात की संभावना है। इस कारण अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में दुर्ग में सर्वाधिक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 17 और 18 जून को उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

मानसून की स्थिति
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून अब संपूर्ण कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ भागों, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई क्षेत्रों में पहुंच चुका है। मानसून की उत्तरी सीमा वर्तमान में वेरावल, भावनगर, बड़ोदरा, खरगोन, अमरावती, दुर्ग, बरगढ़, चांदवाली, संधेड आयरलैंड और बालूरघाट तक फैली हुई है। इसके आगे बढ़ने के लिए मौसम अभी भी अनुकूल बना हुआ है।

राजधानी रायपुर का हाल
रायपुर में मौसम विभाग ने आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 34 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button