ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने पूर्ण किया तीन दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग

दुर्ग: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा तीन जिले दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा के कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय संभाग स्तरीय वर्ग का आयोजन 11 से 13 जुलाई तक दुर्ग के पंचवटी मांगलिक प्रांगण गजपारा दुर्ग में आयोजित किया गया,

जिसमे तीनो जिले के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण प्राप्त किया,

इस शौर्य वर्ग में विहिप संगठन के क्षेत्रीय सहित प्रांतीय पदाधिकारी शामिल हुए व युवाओं का मार्गदर्शन किया, 11 जुलाई को सर्वप्रथम उद्घाटन सत्र में  जितेंद्र सिंह पवार जी क्षेत्र संगठन मंत्री( मध्य क्षेत्र) के करकमलों से वर्ग प्रारंभ हुआ जिसमे प्रांत सह मंत्री व दुर्ग विभाग पालक  घनश्याम चौधरी जी व विहिप प्रांत सह मंत्री  नंदूराम साहू जी व बजरंग दल प्रांत सह संयोजक  शुभम नाग जी की उपस्थिति रही।

वही शाम को विहिप दुर्ग व राजनांदगांव विभाग के संगठन मंत्री  कन्हैया कुंदन जी का मार्गदर्शन युवाओं को मिला।

रात सत्संग का आयोजन किया गया जहां  सुनील वर्मा जी प्रान्त सत्संग प्रमुख के द्वारा भक्तिपूर्ण संगीतमय भजन प्रस्तुत किया गया।

द्वितीय दिवस 12 जुलाई को विहिप मंदिर क्षेत्रीय अर्चक पुरोहित संपर्क (मध्य क्षेत्र) प्रमुख  चंद्रशेखर वर्मा जी ने धर्मान्तरण लव जिहाद पर युवाओं के बीच अपनी बात रखी वही,

बजरंग दल प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा ने बजरंग दल के कार्य, टोली, साप्ताहिक मिलन विषय पर जानकारी दी।

द्वितीय सत्र में विहिप क्षेत्रीय विशेष संपर्क प्रमुख  जुगराजधर द्विवेदी जी ने विहिप स्थापना और उसके आयाम की जानकारी दी।

विहिप प्रांत अध्यक्ष  संतोष गोलछा जी ने वर्तमान चुनौतियों और कार्यकर्ताओं के कर्तव्य की जानकारी दी।

विहिप प्रांत मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख  निलेश शर्मा जी ने हिन्दू जीवन दर्शन पर चर्चा की।

विहिप प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख  राहुल गुलाटी जी ने राम जन्मभूमि आंदोलन व बजरंग दल की भूमिका पर चर्चा की।

वर्ग के अंतिम दिवस प्रान्त सह मंत्री  नंदूराम साहू ने समिति के कार्य, रचना व सत्संग बढ़ाने का कार्य पर युवाओं को आवश्यक जानकारी दी।

शाम को वर्ग समापन में बजरंग दल प्रांत  सह संयोजक  शुभम नाग जी एवं प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख  यशपाल साहू जी के उपस्थित में सम्पन्न हुआ।

वर्ग में पालक अधिकारी की भूमिका विभाग मंत्री अनिल गुर्जर जी, वर्ग पर्य वेक्षक बजरंग दल विभाग सहसंयोजक राकेश रामलोचन तिवारी जी एवं मुख्य शिक्षक बजरंग दल विभाग संयोजक शैलेंद्र सोनी जी थे।

वर्ग में विहिप जिला अध्यक्ष  मनीष बुचासिया जी, पूर्व जिला सह मंत्री  प्रवीण राव, बजरंग दल जिला संयोजक सौरभ देवांगन, सह संयोजक खेमलाल सेन, सह संयोजक टीकू निषाद, सह सुरक्षा प्रमुख पंकज पटेल, विहिप दुर्ग नगर अध्यक्ष  सुनील वैष्णव मंत्री नीरज राठौर, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सोनकर, आशीष साहनी, भिलाई नगर अध्यक्ष  रामकुमार राय, बजरंग दल दुर्ग नगर संयोजक बलदाऊ साहू, सह संयोजक मिलाप निषाद, सुरक्षा प्रमुख नीतेश यादव, गौरक्षा प्रमुख नरसिंग सिन्हा, बजरंग दल भिलाई नगर संयोजक रोहित दूबे, बजरंग दल भिलाई-3 प्रखंड संयोजक यशमित सिंग, बजरंग दल ग्रामीण प्रखंड संयोजक वरुण निषाद, रोहन साहू, बजरंग दल धमधा प्रखंड संयोजक टूमन जांगड़े, बजरंग दल कुम्हारी प्रखंड संयोजक कुणाल शर्मा एवं नगर प्रखंड के भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button