ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
Uncategorized

अस्पताल को जल्द ही मिलेंगे 4 मेडिकल ऑफिसर और 25 स्टाफ नर्स

रायपुर | स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर में कालीबाड़ी स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने संपूर्ण अस्पताल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने प्रसव पूर्व निगरानी कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी बात की और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

श्री जायसवाल ने निरीक्षण के पश्चात अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकीय स्टाफ की बैठक लेते हुए उन्हें मरीजों के हित में और बेहतर कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल में मरीजों के हित में फैसला लेते हुए बैठक के दौरान अस्पताल के लिए 4 मेडिकल ऑफिसर, 25 स्टाफ नर्स, 10 वार्ड आया, 5 वार्ड बॉय, 2 लैब टेक्निशन और 2 लैब असिस्टेंट की पदस्थापना की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अस्पताल परिसर में विधायक निधि से जेनेरिक मेडिकल स्टोर भी जल्द खुलेगा।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में मरीजों की आवश्यकता और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए परिजनों के लिए प्रतीक्षा कक्ष के निर्माण और अस्पताल के द्वितीय तल पर स्थित हॉल में और कंडीशनर लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्र के विधायक सुनील सोनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button