ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा क्यों पूजे जाते हैं जन्माष्टमी पर बाल गोपाल? जानिए श्रीकृष्ण के नटखट बाल रूप की पूरी कथा आज शराब खरीदने का प्लान है तो पहले पढ़ें ये खबर, पूरे छत्तीसगढ़ में दुकानें और बार रहेंगे बंद
नारायणपुर

नाचने की लत ने बनाया चोर: CG में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर |  जशपुर जिले महिलाओं की साड़ी-पेटीकोट और ब्लाउज चोरी करने वाला एक चोर पकड़ में आया है। इन कपड़ों को पहनकर वह डांस करता था। चोर का कहना है कि उसे ऐसा करना अच्छा लगता था। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।

जिले में महिलाओं के कपड़े लंबे समय से चोरी हो रहे थे। महिलाएं जब भी कपड़े धोकर उन्हें सुखाने के लिए बाहर टांगती, वो गायब हो जाते हो जाते। पकड़े गए आरोपी चोर ने बताया कि वह करीब 4 साल से इन कपड़ों की चोरी कर रहा था।

अफसर के घर से चुराई साड़ियां

जानकारी के मुताबिक, रानी कोम्बो गांव के कृषि अधिकारी सलिल कुजूर के घर से साड़ियां चोरी हो गई। उन्होंने 18 अक्टूबर को इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि, वह 12 अक्टूबर को पत्नी के इलाज के लिए बाहर गए थे। जब लौटे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था।

अंदर गए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी में रखीं 7 साड़ियों की चोरी हुई है। बाकी सामान सही सलामत था। बार-बार महिलाओं के कपड़े चोरी की शिकायतों पर पुलिस ने जांच की और चिटकवाइन गांव निवासी इमिल तिर्की को गिरफ्तार कर लिया।

महिलाओं के कपड़े पहनकर नाचता था

पुलिस ने आरोपी इमिल तिर्की से कई साड़ियां बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, गांव-गांव जाकर घरों के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े, साड़ी, पेटीकोट और ब्लाउज की चोरी करता था। इसे पहनकर वह नाचता भी था। उसे ऐसा करने में मजा आता था।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

बगीचा SDOP निमिषा पाण्डेय का कहना है कि, इतने साल तक महिलाओं के कपड़े चोरी करते आ रहा है, लेकिन आज तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। अब केस के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है साथ ही न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button