ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा एप संचालकों ने ईडी की स्पेशल कोर्ट में लगाया आवेदन

रायपुर। ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध के बीच महादेव सट्टा एप मामले में नया मोड़ सामने आया है। संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत में आवेदन प्रस्तुत किया है। दोनों आरोपियों ने आवेदन में तीन महीने के भीतर स्वयं पेश होने की बात कही है। मामले की अगली सुनवाई 3 नवंबर को निर्धारित की गई है।

ईडी के वकील सौरभ पांडे ने जानकारी दी कि आरोपियों को पूर्व में अदालत में पेश होना था, लेकिन अनुपस्थित रहने पर विशेष न्यायालय ने दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया था। इस वारंट को रद्द कराने के लिए सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे विस्तृत सुनवाई के बाद निरस्त कर दिया गया।

गौरतलब है कि महादेव ऑनलाइन सट्टा एप का संचालन अवैध लेन-देन और हवाला कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है, जिस पर ईडी लंबे समय से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button