ब्रेकिंग
पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
दुर्ग

दुर्ग में पीएम सूर्य घर योजना पर लगे शिविर, सीएसपीडीसीएल ने दी जानकारी

दुर्ग। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में उत्साह के साथ-साथ संशय भी देखा जा रहा है। इसी दुविधा को दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) द्वारा दुर्ग जिले में जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

केंद्र सरकार ने लोगों का बिजली बिल शून्य करने के उद्देश्य से इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत 15 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की थी। योजना के तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा से संचालित पैनल लगाने पर 45 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।

मुख्य अभियंता एस.आर.बी. खंडेलवाल ने बताया कि यदि कोई उपभोक्ता 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाता है तो उससे लगभग 360 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। यह उत्पादन मध्यमवर्गीय परिवारों की औसत 350 यूनिट की मासिक खपत को पूरा कर सकता है, जिससे बिजली बिल शून्य हो जाएगा।

सीएसपीडीसीएल द्वारा आयोजित शिविरों में विशेषज्ञों ने लोगों को सोलर पैनल की स्थापना, रख-रखाव और लाभ से संबंधित जानकारी भी दी। अधिकारियों का कहना है कि योजना से ना केवल बिजली बिल में राहत मिलेगी बल्कि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button