ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

दुर्ग | जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की 186वीं डीएलसीसी/डीएलआरसी की बैठक 21 दिसम्बर को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर सु ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  बजरंग दुबे द्वारा की गई।

बैठक के प्रारंभ में बैंको की साख जमा अनुपात (सीडी रेटियो) पर चर्चा हुई। जिन बैंकों का साख जमा अनुपात कम हैं, उन बैंकों को अगले तिमाही बैठक तक सुधार करने को कहा गया।

बैठक में सीईओ  बजरंग दुबे ने सभी बैंकर्स को शासन के मंशानुरूप प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों का नामांकन कर दिए गए लक्ष्य को पूरा करने निर्देशित किया गया।

उन्होंने बैंकवार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति योजना के क्लेम से संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने को कहा।

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा तिमाही की लक्ष्य प्राप्ति की जानकारी दी गई और सभी बैंकों को अंत्यावसायी अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकरण करने निर्देशित किया गया।

पीएम विश्वकर्मा अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया। साथ ही प्राथमिकता के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण प्रदान करने को कहा। इस दौरान बैंक एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button