ब्रेकिंग
किफायती सब्जी की टोकरी का शुभारंभ,नवाचार से सजी सब्जी की टोकरी,किफायती दरों पर मिलेंगी ताजी एवं गुणव... लिफ्ट मांगकर युवक ने की लूट, मारपीट के बाद एक्टिवा, मोबाइल और नकदी लेकर फरार; आरोपी गिरफ्तार एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार जनगणना-2027 में OBC की पृथक एवं प्रमाणिक गणना की मांग न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’ लाभार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा,
छत्तीसगढ़दुर्ग

पॉवरग्रिड मेडेसरा में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला, एसएसपी विजय अग्रवाल ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

दुर्ग– पॉवरग्रिड मेडेसरा में आज दिनांक 11 अक्टूबर को साइबर जागरूकता माह के अन्तर्गत साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित की गई। दुर्ग पुलिस द्वारा एक्सपर्ट सेशन कराया गया I  पॉवरग्रिड में साइबर सेशन के मुख्य अतिथि के रूप में  विजय अग्रवाल (आई पी एस ), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,दुर्ग  द्वारा पॉवरग्रिड के सभी कर्मचारी एवं श्रमिकों को साइबर सुरक्षा पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई |

एवं साइबर सुरक्षा से जुड़ी विशेष बिन्दुओ पर मार्गदर्शन दिएI वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जागरूक रहकर ही साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं।आजकल डिजिटल अरेस्ट कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं जबकि डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं है।साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी प्रदान किए गया।

इस कार्यक्रम में  सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सुरक्षा पर विशेष बातों  एवं हॉल में हुए साइबर फ्रॉड डिजिटल अरेस्ट डाटा चोरी एवं अन्य पहलुओं पर जानकारी प्रदान की I  कार्यक्रम में साइबर एक्सपर्ट के रूप में डॉ. संकल्प राय साइबर सेल दुर्ग पुलिस  द्वारा विस्तार में साइबर सुरक्षा से जुडी बारीक़ पहलुओं पे जानकारी प्रदान की तथा भविष्य में साइबर सुरक्षा के उपयोग से स्वयं को साइबर फ्रॉड से बचे रहने की जानकारी प्रदान की I  साइबर वेबसाइट पर कंप्लेंट रजिस्टर करने के तरीके बताये गएँ I

दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से पॉवरग्रिड के कर्मचारी एवं श्रमिकों साइबर सुरक्षा के जागरूकता का लाभ मिला। इस अवसर पर पॉवरग्रिड मेडेसरा दुर्ग के अधिकारी  पिनाकी भट्टाचार्य उप महाप्रबंधक,  अजय रावल ,  सत्यवान साहू एवं  ओ पी चन्द्रम कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button