ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
दुर्ग

दर्दनाक हादसा: पिता की आंखों के सामने बेटी को डंपर ने कुचला

बोरसी चौक पर सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वह अपने पिता के साथ स्कूटी में सवार होकर बोरसी चौक होते हुए धनोरा जा रही थी। बोरसी चौक के पास स्कूटी को पीछे से डंपर चालक ने ठोकर मार दिया।

वह स्कूटी से गिर गई और डंपर उसे कुचलता हुआ निकल गया। भीड़ ने गाड़ी को रोक कर चालक की जमकर धुनाई की। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पद्मनाभपुर टीआई अंबिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि यह घटना शनिवार को दोपहर करीब 12.15 की है।

स्वाती पटेल पति शैलेन्द्र पटेल (34 वर्ष) अपने पिता नन्हें भाई पटेल के घर धनोरा बोरसी में रहती थी। वह पिता के साथ स्कूटी में सवार होकर दुर्ग गई थी। पिता स्कूटर चला रहे थे।  वह पीछे बैठी थी। लौटते समय बोरसी चौक पहुंचे तभी पीछे से डंपर चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटर को ठोकर मार दिया। जिससे स्कूटर अनियंत्रित हो गई।

घर लौटते समय हुआ ये भयानक हादसा

उसके पिता स्कूटर सहित बाए साइड गिरे और स्वाती पटेल दाहिने तरफ गिरी। डंपर ने उसे कुचल दिया। स्वाती की मौके पर ही मौत हो गई। शव डंपर के चक्के में फंस गया था। सूचना पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। चालक को भीड़ से अपने कब्जे में लिया। वहीं चक्के में फंसे शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया।

पुलिस ने बताया कि स्वाती के पति शैलेन्द्र पटेल फार्मासिस्ट है। हैदराबाद में नौकरी करता है। वह मायके में रहती थी। पिता के साथ मार्केट गई थी। घर लौटते समय यह हादसा हो गया।

गुस्साई भीड़ ने चालक की धुनाई कर दी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिष्ठान भंडार के सामने बोरसी चौक की घटना है। डंपर चालक को साइड से निकालना था, लेकिन स्कूटर से सटाकर गाड़ी निकाल रहा था। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। उसी समय भीड़ ने उसे पकड़ लिया। चालक की जमकर धुनाई की। जब पुलिस पहुंची तो उसे सौंप दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button