ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
छत्तीसगढ़

फिर डराने लगा कोरोना: दिल्ली से केरल तक बढ़े मामले, देशभर में संक्रमितों की संख्या में इजाफा

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है और इसके बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है। दिल्ली, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई राज्यों में कोविड-19 के नए केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में इस समय कुल 312 सक्रिय केस दर्ज किए गए हैं।

राज्यवार कोविड-19 केस इस प्रकार हैं:

दिल्ली: 23

हरियाणा: 5

गुजरात: 33

महाराष्ट्र: 56

उत्तर प्रदेश: 4

कर्नाटक: 16

केरल: 95

तमिलनाडु: 66

पुडुचेरी: 10

पश्चिम बंगाल: 1

सिक्किम: 1

दिल्ली में अलर्ट जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के 23 नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। इसके बाद सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

अस्पतालों को दिए गए ये निर्देश:

कोविड टेस्टिंग बढ़ाई जाए

अस्पतालों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाए

मरीजों की ट्रैकिंग और रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए

केरल और तमिलनाडु में बढ़ी चिंता

केरल में सबसे अधिक 95 एक्टिव केस और तमिलनाडु में 66 मामले सामने आए हैं। दोनों ही राज्यों में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।

विशेषज्ञों की राय

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। लोगों को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों की साफ-सफाई जैसी बुनियादी सावधानियों का पालन करते रहना चाहिए|

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button