ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

महिला पर चाकू से वार करने वाले को अदालत ने ठहराया दोषी, सुनाई सजा

दुर्ग | दुर्ग जिले की पंचम सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार कोशले की अदालत ने महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी केशव राम देश लहरे को दोषी करार देते हुए कुल 16 वर्षों की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (जानलेवा हमला) के तहत 7 वर्ष, आयुष अधिनियम की धारा 1(ख) के अंतर्गत 2 वर्ष और धारा 27(2) के अंतर्गत 7 वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी है। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक श्रीमती नंदनी चंद्रवंशी ने प्रभावी पैरवी की।

घटना ग्राम रनचिरई थाना अंडा क्षेत्र की है, जहाँ पुरानी रंजिश के चलते आरोपी केशव राम देश लहरे ने किराए के मकान में रह रही अपनी बहू, राखी देश लहरे (25 वर्ष), पत्नी महेंद्र कुमार देश लहरे, पर लोहे के चाकू से जानलेवा हमला किया। आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए राखी के सिर, सीने, हाथ व पैर पर कई वार किए।

गंभीर रूप से घायल राखी को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच सकी। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को कठोर सजा सुनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button