ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने रायपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का किया भव्य स्वागत

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ पहुंचे। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे राज्य के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर राज्यपाल बिस्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह सरूता, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, सांसद सुनील सोनी, भूपेन्द्र सवन्नी, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे नवा रायपुर में नई विधानसभा भवन का उद्घाटन, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, तथा 14,260 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

राज्य सरकार और प्रशासन ने प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में जनता में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button