ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़दुर्ग

दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस ने पॉलीग्राफ व ब्रेनमैपिंग से पकड़े आरोपी

दुर्ग : थाना पुलगांव क्षेत्र के ग्राम गनियारी में 6 मार्च 2024 को हुई दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस हत्याकांड में दादी और उसकी नाबालिग पोती की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों चुमेन्द्र निषाद, पंकज निषाद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर मामले को सुलझाया।

जांच में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल: पुलिस ने जांच के दौरान पॉलीग्राफ, ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट का इस्तेमाल किया। संदिग्धों के परीक्षण अहमदाबाद और रायपुर में कराए गए। इसके अलावा एफएसएल, फिंगरप्रिंट और डॉग स्कॉट जैसी विधियों से भी जांच की गई।

योजनाबद्ध हत्या का खुलासा:

मृतिका (बालिका) को यह पता चल गया था कि आरोपी चुर्मेद्र की सगाई 19.02.2024 को हो चुकी है एवं अपने सहेलियों के माध्यम से मृतिका, चुर्मेंद्र और उसके परिवार को बरबाद करने की बात बोली थी। उक्त बातों के पता चलने पर आरोपी ने अपने शराब तस्कर साथियों के साथ मिलकर मृतिका (बालिका) को मार डालने की योजना बनाया। घटना के दिन आरोपी चुर्मेन्द्र लोगों को गुमराह करने के लिए अपने दोस्तों के साथ चौथिया खाने उतई के पास घुघसीडीह गया था, वहां से रात्रि करीबन 1:00 से 1:30 बजे के मध्य वापस गांव आया, अपने भाई को फोन करके दरवाजा खुलवाया तथा अपने भाई के सोने के बाद बाहर निकल कर योजना के तहत पंकज व एक अन्य साथी को व्हाट्सएप कॉल कर बुलाया तो उसके साथी पंकज निषाद व अन्य स्कॉर्पियों गाडी क. सीजी 06, ई 6666 में आकर मृतिका के घर के बाहर सड़क में खड़े हुए।

आरोपी चुनेंद्र मृतिका (बालिका) को आवाज देकर दरवाजा खुलवाकर अंदर गया तथा योजनाबद्ध तरीके से झूठ बोलकर चलो शादी करेंगे कहकर भाग चलने को कहा किन्तु मृतिका ने तुम्हारी सगाई हो गई है, मैं नहीं जाउंगी कहकर मना कर दी थी। आरोपी को यह भी शंका थी कि मृतिका (बालिका) तीन महिने से गर्भ से है। मना करने पर आरोपी चुनेंद्र द्वारा गुस्से में आकर वहीं पड़े टंगीया से सिर में कई बार प्राण घातक हमला किया चिल्लाने पर उसके मुह में कपड़ा ठूंस दिया था एवं उसकी दादी के उठने पर उसे भी चाकू से गर्दन में मारा तो वह बचने के लिए बाहर भागी तो उसे पकड कर उसके गर्दन में कई बार चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गिर गई तो उसे घसीट कर अंदर लाया। घटना करने के बाद आरोपी घटना में प्रयुक्त चाकू व हाथ तालाब में धोकर अपने दोनों साथियों को बताया कि काम हो गया है। फिर वे अपने अपने घर चले गए।

पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड: चुमेन्द्र और पंकज निषाद दोनों ही पहले से अपराधी प्रवृत्ति के आरोपी हैं। उनके खिलाफ थाना पुलगांव में पहले भी विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं, जिनमें आबकारी एक्ट और अन्य आपराधिक धाराएं शामिल हैं।

जप्त सामान और गिरफ्तारी: पुलिस ने चुमेन्द्र निषाद और पंकज निषाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाईल (2), धारदार चाकू (1) और स्कॉर्पियो वाहन (1) जब्त किया। इस मामले में अभी एक अन्य आरोपी की भूमिका की जांच जारी है।

आरोप और धाराएं: गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 153/2024 के तहत आईपीसी की धारा 302, 450, 201 और 120(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थाना पुलगांव और एसीसीयू की संयुक्त विशेष टीम की तत्परता और आधुनिक जांच तकनीकों के उपयोग से यह दोहरे हत्याकांड सुलझाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button