ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

भूपेश बघेल समेत 14 प्रमुख लोगों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, बड़ा शराब घोटाला उजागर

दुर्ग: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 2 हजार करोड़ से अधिक के शराब घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास सहित प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी है।

यह कार्रवाई दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ की गई है, जिसमें भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास और चैतन्य बघेल के घर समेत कई प्रमुख ठिकानों पर ED की टीम ने दस्तावेजों की बारीकी से जांच की है।

ED द्वारा जिन ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है, उनमें भिलाई के नेहरू नगर में बिल्डर मनोज राजपूत, चरोदा में अभिषेक ठाकुर और संदीप सिंह, कमल अग्रवाल किशोर राइस मिल दुर्ग, सुनील अग्रवाल सहेली ज्वेलर्स दुर्ग, बिल्डर अजय चौहान सहित कई अन्य शामिल हैं। इसके अलावा, चैतन्य बघेल के करीबी सहयोगी लक्ष्मीनारायण बंसल और पप्पू बंसल के ठिकानों पर भी ED की कार्रवाई जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ED की टीमें रायपुर, भिलाई और अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है, जो शराब घोटाले से जुड़ी हो सकती हैं। इसके अलावा, दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और सांसद चुनाव लड़ चुके राजेंद्र साहू के ठिकानों पर भी ED की कार्रवाई की सूचना है।

यह मामला राज्य में राजनीतिक हलचल को बढ़ा सकता है, क्योंकि भूपेश बघेल के साथ-साथ अन्य कई प्रमुख कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ED की छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और ED द्वारा जल्द ही कुछ अहम खुलासे किए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button