ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने साइबर अपराध के क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट का प्रयोग कर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहित कुमार श्रीवास्तव (25 वर्ष, पोटिया चौक, दुर्ग) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खाता खुलवाया और जानबूझकर उसे सायबर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए उपयोग किया। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने 22 मार्च 2025 को ऑनलाइन ठगी कर 23,310 रुपये अपने खाते में जमा किए थे।

थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 403/25 धारा 317(2), 318(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच और बैंक डिटेल्स के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

दुर्ग पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button