ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

भावुक पल:सेवा निवृत्त होने पर सेवानिवृत्त एवं निगम अधिकारी/ कर्मचारियों ने अपने खठ्ठे मीठे अनुभवों को किया साझा

दुर्ग।नगर पालिक निगम के मोतीलाल वोरा सभागार में सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, सहायक राजस्व निरीक्षक  तारा पाटिल एवं सहायक राजस्व निरीक्षक कमल स्वर्णकार के रिटायरमेंट पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने शाल श्रीफल, पुष्पमाला से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी।निगम के मोतीलाल वोरा सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल,कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी,दिनेश नेताम,आरके जैन,वीपी मिश्र,धर्मेंद्र मिश्रा,आर.के. बोरकर,रमाकांत शर्मा,विनोद मांझी,संजय मिश्रा एवं अनिल सिंह,शुभम गोइर ने प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट करते हुए उनके द्वारा किए गये कार्यो की सराहना की।

वहीं नगर निगम के अधिकारियों ने तीनो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्प भेंट की।सेवा निवृत्त होने पर निगम कर्मचारियों ने अपने अनुभवों को साझा किए।विदाई समारोह के दौरान रिटायरमेंट कर्मचारियो को अवकाश नगदीकरण राशि दिया गया।

बता दे कि नगर निगम के स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के प्रयासों से पूर्व में भी हुए रिटायरमेंट कर्मचारियो को भी अवकाश नगदीकरण राशि दिया गया।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कहा कि अपने जीवन का आधा समय आपने निगम प्रशासन को दिया है,आने वाला समय आपका और भी बेहतर हो,निगम परिवार ऐसी कामना करता है, सेवानिवृत्त के बाद कभी भी कोई परेशानी होने पर निगम परिवार सदैव साथ होने का भरोसा उन्हें दिलाया गया।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए।

इस दौरान नगर निगम कर्मचारी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,बाजार, अनिल सिंह,संजय मिश्रा,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा,राजू लाल चन्द्राकर,किरण अग्रवाल,रेखा कुर्रे,हेमलता वर्मा,साक्षी वर्मा, चित्रलेखा चन्द्राकर,मुन्ना यादव सहित निगम परिवार मौजुद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button