ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन 26 मार्च तक

गरियाबंद |  गरियाबंद जिले के निवासी एवं छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर अध्ययरत छत्तीसगढ़ के निवासी जो शासकीय, अशासकीय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज डाईट, आईटीआई, नर्सिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक आदि में अध्ययनरत है। जिनका संस्थाओं में प्रवेश विलम्ब से हुआ है।

जिन पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम विलम्ब से घोषित हुआ है, ऐसे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है। ऐसे छात्र शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं विवरण की कार्यवाही वेबसाईट पोस्ट मैट्रिक-स्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन कर सकते हैं।

आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार विद्यार्थियों द्वारा नवीन एवं नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की तिथि 19 मार्च से 26 मार्च 2025 तक किया गया हैं। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2025 तक तथा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2025 तक निर्धारित किया गया है। उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। वर्ष 2024-25 से छात्रवृत्ति का पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित भुगतान किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करने समय आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button